पाकुड़, अगस्त 13 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन जीवन के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देशानुसार गठित विशेष छापेमारी दल ने पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 02 किलो 865 ग्राम गांजा और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियों के साथ दो कुख्यात तस्करों को दबोच लिया है। ​पाकुड़िया थाना कांड संख्या 60/26 के आरोपी पारू अंसारी उर्फ पाड़ु अंसारी उर्फ हुसैन अंसारी को पुलिस ने ​मोंगलाबांध के घर से गिरफ्तार किया है । जिसके पास से ​कुल 2.165 किलोग्राम गांजा विभिन्न पैकेटों में विभाजित बरामद किया गया है। ​साथ ही 70 पीस मिट्टी का चिलम भी जब्त किया गया।

महेशपुर थाना गिरफ्तारी ​दो मोटरसाइकिल होंडा यूनिकॉर्न और एफजेड दो पहिया भी जब्त...