Pakur News: पांच वाहनों से वसूला 41 हजार रुपए जुर्माना
पाकुड़, अक्टूबर 17 -- Pakur News: पाकुड़। जिले में खनन सामग्री का परिवहन करने वाले भारी व्यावसायिक वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी के नेतृत्व में प्यादापुर माइनिंग चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की गयी। इस दौरान पांच वाहनों में प्रदूषण प्रमाणपत्र, बीमा और अन्य आवश्यक कागजात वैध नहीं पाए जाने पर कुल 41 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जांच अभियान के दौरान वाहनों की वास्तविक पहचान सुनिश्चित करने के लिए पंजीकरण संख्या, चेसिस नंबर और इंजन नंबर का मिलान किया गया। इसके अलावा पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, फिटनेस प्रमाणपत्र, रोड टैक्स, परमिट और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, गिट्टी, चिप्स और अन्य खनन सामग्री लेकर चलने वाले वाहनों में तिरपाल की व्यवस्था, रिफ्लेक्टिव टेप,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.