पाकुड़, अक्टूबर 9 -- Pakur News: समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन, बच्चों एवं लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने, केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यशील रसोई, विद्युत कनेक्शन, शौचालय निर्माण, पेयजल की उपलब्धता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त, सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति तथा सितंबर 2026 के निरीक्षण प्रतिवेदन एवं आगामी भ्रमण कार्यक्रम स...