पाकुड़, अक्टूबर 26 -- Pakur News: थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने रविवार की रात हिरणपुर बाजार क्षेत्र से पत्थर चिप्स लदे दो ओवरलोड वाहनों को जब्त किया। जब्त वाहनों का नंबर बीआर 24 जीडी 9652 और बीआर 06 जीएच 0952 है। कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी ने दोनों वाहनों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को पत्र लिखा है। अब खनन विभाग की ओर से मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से ओवरलोड वाहनों का परिचालन करने वालों में हलचल देखी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...