पाकुड़, अक्टूबर 15 -- महिला ने पति पर मारपीट और धमकी देने का लगाया आरोप Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बांसकेंद्री गांव की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट कर दाहिना हाथ तोड़ने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता तमीना बीबी ने बुधवार शाम को थाना में लिखित आवेदन देकर पति रिजाउल अंसारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, तमीना बीबी की शादी करीब 15-16 वर्ष पूर्व बांसकेंद्री निवासी रिजाउल अंसारी के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि 23 सितंबर 2026 को वह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान उसके पति ने बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए घर से बाहर निकाला और लाठी से मारपीट की। इस घटना में उसका दाहिना हाथ टूट गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट का कारण रुपए की मांग थी। प...