Pakur News: पतराटोला गांव के ग्रामीणों को बिजली समस्या से मिली राहत
पाकुड़, अक्टूबर 25 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महुलपहाड़ी के पतराटोला गांव के ग्रामीणों को लंबे इंतजार के बाद बिजली की समस्या से राहत मिली है। जिला परिषद अध्यक्ष जूली ख्रिष्टमणि हेम्ब्रम के प्रयास से गांव में 25 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। काफी दिनों से गांव में ट्रांसफॉर्मर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नया ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इससे गांव में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है और लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने लंबे समय बाद ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। स्थानीय लोगों का मानना है कि बिजली की बेहतर व्यवस्था से बच्चों की पढ़ाई सहित अन्य घरेलू कार्यों में सहूलियत होगी। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए जिला परिषद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.