Pakur News: न्यायालय के निर्देश पर महेशपुर थाने में 19 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पाकुड़, सितम्बर 7 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पाकुड़ के न्यायालय में दायर परिवाद संख्या 192/2026 के निर्देश पर महेशपुर थाने में 19 नामजद आरोपियों के खिलाफ नाजायज मजमा बनाकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने तथा आम के पेड़ से आम तोड़कर ले जाने के आरोप में बीएनएस की धारा 189/191(2)/191(3)/190/115(2)/303(2)/333/352/3(5) के तहत थाना कांड संख्या 152/2026 दिनांक 06/09/2026 दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि उक्त कांड को लेकर नेशांत टुडू रघुनाथपुर गांव निवासी ने न्यायालय में उपरोक्त 19 नामजद आरोपियों सभी रघुनाथपुर गांव निवासी के खिलाफ परिवाद दायर किया था। जिसके आलोक में न्यायालय के निर्देश पर महेशपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.