Pakur News: निर्माणाधीन जिला भाजपा कार्यालय का प्रदेश संगठन महामंत्री ने किया निरीक्षण
पाकुड़, जुलाई 19 -- Pakur News: भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रविवार को तोड़ाई स्थित निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित लोगों से निर्माण की गुणवत्ता, सुविधाओं एवं समय पर कार्य पूरा करने को लेकर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जिला कार्यालय संगठन की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होगा, इसलिए इसका निर्माण गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय एवं प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा भी मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने कार्यालय निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया। मौके पर भाजपा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.