पाकुड़, अक्टूबर 12 -- Pakur News: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत पाकुड़ शहर के बाबू पुस्तकालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 120 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार किया गया। इस दौरान टीबी रोगियों की जाँच, एक्स-रे एवं नमूना संग्रह के साथ गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की गई। शिविर में 52 लोगों की ब्लड शुगर, 65 लोगों की रक्तचाप तथा 57 लोगों की एचआईवी जाँच की गई। इसके अलावा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं बच्चों की स्वास्थ्य जाँच भी की गई। शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद शरीफ, दंत चिकित्सक डॉ. सोनाली, एएनएम रूही मंडल, शहरी सहिया सबीना मरांडी, फरीदा बेगम, सायरा बीबी सहित टीबी यूनिट एवं आईसीटीसी टीम के सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...