पाकुड़, अक्टूबर 2 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ तीन दिवसीय जितिया व्रत की शुरुआत हुई। संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना को लेकर माताएं यह व्रत श्रद्धा एवं भक्ति के साथ रखती हैं। प्रखंड क्षेत्र के गणपुरा, बन्नोग्राम, खजुरडंगाल, मोंगलाबांध, फुलझिंझरी, राजदाहा सहित दर्जनों गांवों में जितिया पर्व मनाया जा रहा है। वहीं, प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आदिवासी (सफा होड़) समुदाय के लोग भी अपनी परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना कर इस पर्व को मनाते हैं। परंपरा के अनुसार जितिया व्रत को जीवित्पुत्रिका व्रत के नाम से भी जाना जाता है। व्रत के पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा निभाई जाती है, जिसमें व्रती महिलाएं स्नान एवं पूजा-अर्चना के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं। यह भी प...