पाकुड़, अक्टूबर 2 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। पुत्र की लंबी आयु व स्वस्थ जीवन के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया) शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हो गया। माताएं यह व्रत अपनेपुत्र की लंबी आयु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए कर रही हैं। यह भी पढ़ें- जिउतिया के नहाय-खाय पर गंगा स्नान को उमड़ी भीड़नहाय-खाय और निर्जला उपवास आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि से नहाय-खाय के साथ प्रारंभ होकर दो दिनों तक चलने वाले व्रत में महिलाएं शनिवार को 24 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगी। व्रती महिलाओं ने शुक्रवार को गंगा स्नान कर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सात्विक भोजन ग्रहण किया। शनिवार को सूर्योदय से निर्जला उपवास प्रारंभ होगा व रविवार को पारण के साथ व्रत का समापन होगा। इस तीन दिवसीय व्रत का शुभारंभ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- ज...