पाकुड़, सितम्बर 20 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के तिवारी पाड़ा स्थित सार्वजनिक पुस्तकालय में सेवेन स्टार कल्ब की ओर से गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित की गई भगवान गणेश की 14 फीट ऊंची आकर्षक प्रतिमा का रविवार शाम गाजे-बाजे के साथ विसर्जन कर दिया गया। प्रतिमा विसर्जन के पुर्व सुहागिन महिलाओं ने विदाई की रस्मों को पूरा किया। तथा एक-दुसरे को सिंदूर लगाया। उपनगर का भ्रमण कर विसर्जन जुलूस बांसलोई नदी के रामेश्वर घाट पहुंचा। जहां सभी ने नम आंखों से प्रतिमा को नदी के जल में विसर्जित कर दिया। सेवेन स्टार कल्ब के गणेश पूजा संचालन समिति के अध्यक्ष अमित सिंह, सचिव सन्नी तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रियांशु सिंह, सदस्य रिजू सिंह, विक्की राय, राणा सिंह, छोटू, अंकित, अरीजीत दास, अभिजीत दास, आनंद राय, अभिजीत सिंह उर्फ जॉन सहित अन्य सदस्य...