Pakur News: धूल और वसूली के आरोपों को लेकर मानसिंहपुर-काशीला सड़क जाम
पाकुड़, सितम्बर 23 -- Pakur News: थाना क्षेत्र अंतर्गत मानसिंहपुर-काशीला मुख्य सड़क को ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार शाम से जाम कर दिया। सड़क जाम होने से पत्थर लदे कई वाहन सड़क पर फंसे रहे। ग्रामीणों और वाहन चालकों के बीच पैसे की मांग को लेकर भी विवाद की स्थिति बनी रही। ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि पत्थर लदे वाहनों के लगातार परिचालन से सड़क पर धूल उड़ती है। इससे घरों में रखे सामान धूल से भर जाते हैं और कपड़े समेत अन्य सामान भी गंदे हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किया जाता है, जिससे परेशानी बढ़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार इसी समस्या के समाधान और घरों की सफाई में होने वाले खर्च को लेकर वाहनों को रोककर राशि की मांग की जा रही है। वहीं वाहन चालकों और मालिकों ने ग्रामीणों के आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.