पाकुड़, सितम्बर 25 -- Pakur News: प्रखंड मुख्यालय स्थित बूढ़ा बाबा महेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में स्थित कृष्ण मंदिर में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का त्योहार श्रद्धाभाव से मनाया गया। अनंत भगवान की पूजा पारंपरिक तरीके से की गई। इसके बाद महाआरती कर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। अनंत पूजा को लेकर महिलाओं व बच्चों में उत्साह देखने को मिला। मंदिर में पुरोहित ललित तिवारी एवं विष्णु पंडित ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। तत्पश्चात पुरोहित ललित तिवारी के द्वारा अनंत चतुर्दशी की कथा सुनाई गयी। वहीं भगवान को मीठे पकवान के साथ पुड़ी और मिठाई भी चढ़ाया गया। मालूम हो कि अनंत व्रत का सनातन धर्म में अलग और विशेष महत्व है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: धूमधाम से मनी अनंत पूजा, मंदिरों में उमड़ी भीड़ श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की आराधन...