पाकुड़, नवम्बर 5 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। धनतेरस को लेकर जिले के बाजारों में खरीदारी की जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है। ऑटोमोबाइल शोरूम से लेकर सराफा और बर्तन दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दोपहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग से बाजार गुलजार है, वहीं दूसरी ओर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में इस बार ग्राहकों की बेरुखी से व्यापारी चिंतित नजर आ रहे हैं। रॉयल एनफील्ड शोरूम में अब तक 130 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है और धनतेरस तक 170 से अधिक गाड़ियाँ बिकने की उम्मीद है। संचालक अभिषेक भगत ने बताया कि शोरूम में सबसे कम कीमत की हंटर (एक्स-शोरूम Rs.1,37,640) से लेकर Rs.5,08,714 तक की प्रीमियम बाइक्स उपलब्ध हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए हर खरीदारी पर 3.5 लीटर पेट्रोल और एक हेलमेट मुफ्त दिया जा रहा है। हीरो मोटरसाइकल हीरो शोरूम में रिक...