Pakur News: दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
पाकुड़, अगस्त 16 -- Pakur News: लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र लिट्टीपाड़ा-धर्मपुर मुख्य सड़क पर पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर रात दो मोटरसाइकिलों के आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गोंहडा गांव निवासी शेखर बास्की अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर लिट्टीपाड़ा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अमरूल हुसैन निवासी लोहापुर, नलहटी, पश्चिम बंगाल निवासी की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिया सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर दोनों घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.