पाकुड़, जुलाई 2 -- Pakur News: लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-आमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पहाड़ी ढाबा के समीप गुरुवार को दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर से दंपति बुरी तरह से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हिरणपुर थाना क्षेत्र के तुरसाडीह गांव निवासी प्रीतम यादव दूध लेकर पहाड़ी ढाबा की और जा रहा था। ठीक विपरीत दिशा से आ रहे लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के मधुवन गांव निवासी नरेश टुडू की मोटरसाइकिल से आमने-सामने की टक्कर हो गया। जिससे घटना में नरेश टुडू 40 वर्ष और उनकी पत्नी मरांगमय हेमब्रम 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- Deogarh News: कोरियासा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती गंभीर, रेफर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ल...