Pakur News: दो बाईक की टक्कर में युवक घायल
पाकुड़, अक्टूबर 12 -- Pakur News: थाना क्षेत्र के तिरपितिया नदी स्थित ढेकीडूबा के पास सोमवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर होने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के पाथरादाहा निवासी निर्मल मरांडी (20 वर्ष), पिता बुधीलाल मरांडी के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो बाइकों के बीच टक्कर होने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना में निर्मल मरांडी को चोटें आईं। घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), पाकुड़िया पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. आयुष आजाद, प्रभात दास एवं एएनएम जूली हेंब्रम ने उसका उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दुर्घटना किन परिस्थितियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.