पाकुड़, अक्टूबर 4 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महुलपहाड़ी पंचायत के सलगापाड़ा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल खेल एवं पारंपरिक भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम उपस्थित रहीं। उनके पहुंचने पर क्लब के सदस्यों एवं युवाओं ने गाजे-बाजे और आदिवासी रीति-रिवाज के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में 24 परगना क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और उसे 20 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। वहीं पीसी सानू स्टार क्लब ने दूसरा स्थान हासिल कर 15 हजार रुपए का पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अलावा पारंपरिक भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें...