Pakur News: दूसरे दिन भी छाए रहे बादल, शाम पांच बजे हिरणपुर में शुरू हुई बारिश
पाकुड़, अक्टूबर 29 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। चक्रवातीय तूफान अर्नब के संभावित प्रभाव के बीच क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज धूप के बाद बुधवार से आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई। जबकि गुरुवार को दूसरे दिन भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। शाम करीब पांच बजे क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई। जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिला। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तेज धूप निकलने के कारण लोग गर्मी महसूस कर रहे थे। वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का भी एहसास हो रहा था। ऐसे में लगातार दूसरे दिन आसमान में बादल छाए रहने और शाम को बारिश शुरू होने से मौसम के और बदलने की संभावना बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- UP Weather 29 October: यूपी में दो दिन भारी बारिश के आसार, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा बारिश के बाद तापमान में गिरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.