Pakur News: दुर्गा पूजा को लेकर पाकुड़िया में श्रद्धा व हर्षोल्लास का माहौल
पाकुड़, अक्टूबर 12 -- फुलझिंझरी और रामघाटी में दुर्गा पूजा का उत्साह Pakur News: प्रखंड क्षेत्र के फुलझिंझरी और रामघाटी गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धा और हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है। पूजा के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं, प्रखंड के विभिन्न गांवों में दुर्गा पूजा को लेकर पूजा पंडालों की सजावट और अन्य तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। बाजारों में भी त्योहार की रौनक बढ़ गई है तथा फल, पूजा सामग्री और नए वस्त्रों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कई लोग खरीदारी के लिए रामपुरहाट और दुमका भी जा रहे हैं। दुर्गा पूजा को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। नए कपड़े पहनने, आकर्षक पूजा पंडालों का भ्रमण करने और मेले का आनंद लेने को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.