पाकुड़, अक्टूबर 23 -- Pakur News: लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर लिट्टीपाड़ा दुर्गा मंदिर परिसर के समीप भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में मिठाई और खिलौनों की कई दुकानें सजी थीं। पूजा घूमने आए श्रद्धालुओं और बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने जमकर मिठाई और खिलौनों की खरीदारी की। इस संबंध में मेला कमेटी के कोषाध्यक्ष सागर मंडल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया है। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कमेटी द्वारा सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...