Pakur News: दुर्गापूजा पंडाल का एसडीओ ने लिया जायजा
पाकुड़, अक्टूबर 6 -- Pakur News: दुर्गापूजा को लेकर तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने मंगलवार को एसडीओ साइमन मरांडी के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने हिरणपुर डाक बंगला परिसर स्थित सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति के पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीपीओ कुमार गौरव, थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह एवं सीआई सौरभ सुमन मौजूद थे। अधिकारियों ने पूजा समिति के सदस्यों से पंडाल में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली। साथ ही श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए बनाए गए प्रवेश द्वार एवं आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी के लिए बनाए गए निकासी द्वार का भी निरीक्षण किया। एसडीओ ने पूजा समिति के सदस्यों को सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में बीहट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.