पाकुड़, अगस्त 3 -- Pakur News: विगत दिनों एल्मिको कंपनी द्वारा प्रखंड क्षेत्र में शिविर लगाकर दिव्यांग जनों की की गई जांच में दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले लाभुक को कंपनी की ओर से व्हील चेयर उपलब्ध कराया गया है। सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव ने प्रखंड के देवीनगर पंचायत के छोटकेंदुआ गांव निवासी नूर महम्मद को व्हील चेयर प्रदान किया। व्हील चेयर पाकर नूर महम्मद के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। नूर महम्मद के दिव्यांगता प्रमाण पत्र के अनुसार वह शारीरिक रूप से 70 प्रतिशत दिव्यांग है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...