पाकुड़, अक्टूबर 9 -- Pakur News: लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। झामुमो नेता दिनेश मुर्मू का शव मिलने की सूचना के बाद शुक्रवार को भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू उनके घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया और इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की पहचान कर उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उल्लेखनीय है कि दिनेश मुर्मू का शव गुरुवार को सुराजबेड़ा गांव के समीप धान के खेत से बरामद किया गया था। वह बीते 30 सितंबर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थे। यह भी पढ़ें- Pakur News: रहस्यमय परिस्थितियों से लापता दिनेश मुर्मू का शव खेत से बरामद शव मिलने की घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। बाबुधन मुर्मू ने इस मामल...