Pakur News: दंपति के बीच आपसी मतभेद को किया गया दूर, टूटता परिवार हुआ एक
पाकुड़, अगस्त 18 -- Pakur News: पाकुड़। पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में चल रहे मूल भरण पोषण वाद संख्या 149 /2026 प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के अथक प्रयासों से पति पत्नी के बीच आपसी मतभेद को समाप्त कराया गया। दंपति ने एक साथ मिलजुलकर साथ रहने को राजी हुए। इस दौरान डालसा के मध्यस्थता केंद्र में मीडियेटर अधिवक्ता का सराहनीय भूमिका रही। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय ने दंपतियों को खुशी-खुशी साथ रहने एक दूसरे को समझने आपसी मनमुटाव से बचने को कहा। पति पत्नी को हंसी खुशी न्यायालय से विदा की गई। मौके पर न्यायालय कर्मी दोनों पक्षों के अधिवक्ता एवं परिजन उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.