Pakur News: तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में लौगांव की टीम बनी विजेता
पाकुड़, नवम्बर 5 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के सरस्वती क्लब अमृतपुर के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का गुरुवार को भव्य समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। आसपास के गांवों से आए हजारों खेल प्रेमियों ने टूर्नामेंट का भरपूर आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां एवं सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम मौजूद थे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया और फाइनल मुकाबले में विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। फाइनल मुकाबला एफसी लौगांव एवं एफसी रतनपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच शुरू से ही कांटे का मुकाबला देखने को मिला। दर्शकों की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.