Pakur News: तिलका मांझी विद्यालय में बाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
पाकुड़, नवम्बर 14 -- बाल दिवस पर पौधारोपण Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत राजापुर स्थित तिलका मांझी विद्यालय में शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के संस्थापक सह प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी ने पौधारोपण कर बाल दिवस मनाया। कार्यक्रम में बच्चों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें बेहतर शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देना भी बेहद जरूरी है, ताकि वे आगे चलकर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, बड़ों का सम्मान करने तथा हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलने की अपील की। साथ ही कहा कि जिस प्रकार बच्चों की देखभाल की जाती है, उसी प्रकार पौधों की भी देखभाल करनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.