Pakur News: तालाब की साफ-सफाई को लेकर एबीवीपी नगर इकाई ने मुखिया को सौंपा ज्ञापन
पाकुड़, अगस्त 1 -- Pakur News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् पाकुड़िया नगर इकाई द्वारा ऐतिहासिक राम-सीता मंदिर (मठिया) परिसर स्थित प्राचीन तालाब की साफ-सफाई एवं संरक्षण को लेकर ग्राम पंचायत पाकुड़िया के मुखिया को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में तालाब में फैली गंदगी, कूड़ा-कचरा हटाने, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा तालाब में कचरा फेंकने पर रोक लगाने की मांग की गई थी। परिषद् की पहल पर पंचायत प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए ज्ञापन सौंपे जाने के मात्र एक घंटे के भीतर ही तालाब की साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। एबीवीपी नगर इकाई ने ग्राम पंचायत के मुखिया एवं पंचायत प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.