Pakur News: डीसी आवास चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता सह वाहन जांच अभियान आयोजित
पाकुड़, जुलाई 24 -- Pakur News: उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे से 1:00 बजे तक डीसी आवास चौक, पाकुड़ में शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता सह वाहन जांच अभियान चलाया गया।
यातायात जागरूकता अभियान अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु वाहन चालकों की जांच की गई तथा उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। जांच के क्रम में दोपहिया वाहन चालकों एवं सह-चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग, वैध बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र, वाहन का निबंधन, मानक नंबर प्लेट, विशेष रूप से ऑटो एवं टोटो वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही वाहनों में ओवरलोडिंग नहीं करने, प्रेशर हॉर्न एवं हाई बीम लाइट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.