पाकुड़, अगस्त 12 -- Pakur News: दिल्ली पब्लिक स्कूल पाकुड़ में बुधवार को छात्र नेतृत्व को प्रोत्साहित करने हेतु भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण से हुआ, जिसके पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के निदेशक अरुणेंद्र कुमार का स्वागत स्कूल के प्रधानाचार्य जेके शर्मा द्वारा बैज ऑफ ऑनर प्रदान करके किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य जेके शर्मा को भी दीनबंधु सेन द्वारा बैज ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। निदेशक अरुणेंद्र कुमार और प्रधानाचार्य जेके शर्मा के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं रोनित नायक द्वारा वैदिक श्लोक उच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात मौमिता सिंह एवं कुमार सौरव के नेतृत्व में प्रत्येक सदनों का परिचय और विवरण प्रस्तुत किया गया। विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने मार्च-पास्ट प्रस्...