Pakur News: डीडीसी ने सुनी जनता की समस्या, समाधान का आश्वासन
पाकुड़, अक्टूबर 6 -- Pakur News: उप विकास आयुक्त के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस के अवसर पर उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जन समाधान दिवस के दौरान नागरिकों ने व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में अत्यधिक तबीयत खराब होने के कारण एसआईआर कार्य से मुक्त करने से संबंधित, जाति प्रमाणपत्र (शेरशाहबादी) निर्गत करने से संबंधित, जमीन म्यूटेशन रद्द करने से संबंधित सहित अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.