Pakur News: डीडीसी अरविंद कुमार लाल ने परिवार के साथ मां दुर्गा के दरबार में टेका माथा
पाकुड़, अक्टूबर 19 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल रविवार को अपने परिवार के साथ हिरणपुर स्थित डाक बंगला परिसर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने पूजा पंडाल में की गई सजावट, श्रद्धालुओं की सुविधा और समिति की ओर से की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीडीसी ने पूजा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उनके आगमन से पूजा समिति के सदस्यों में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत किया। मौके पर समिति के दीपक साहा, संजय साहा, सुरोजीत, कंचन, शनि, सोनू, अजय, दीपक भगत आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: अष्टमी पर विशुनपुर के मंदिरों में उमड़ी भीड़ यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.