Pakur News: डीएवी विद्यालय में रन फॉर डीएवी कार्यक्रम
पाकुड़, अक्टूबर 2 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। डीएवी विद्यालय महेशपुर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इसी अवसर पर विद्यालय द्वारा रन फॉर डीएवी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक दो किलोमीटर की दौड़ में भाग लिया। कार्यक्रम में महेशपुर थाना के किशोर कुमार टुडू एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित थे। उनकी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया। रन फॉर डीएवी के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: महात्मा गा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.