पाकुड़, अक्टूबर 8 -- पाकुड़ मंडल कारागार का औचक निरीक्षण Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो ने गुरुवार को पाकुड़ मंडल कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि जेल में बंद कैदियों को जेल मैन्युअल के अनुरूप पौष्टिक, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडेय के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के दौरान डालसा टीम ने जेल के रसोईघर का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने भोजन की गुणवत्ता, तय मैन्यू के अनुरूप भोजन की उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था ...