Pakur News: डायरिया को लेकर विभाग अलर्ट, टीम ने दूसरे दिन भी किया गांव का दौरा
पाकुड़, जुलाई 4 -- Pakur News: अमड़ापाड़ा। प्रखंड के मोरियो गांव में डायरिया के 15 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित संक्रमण के मद्देनजर जन स्वास्थ्य एवं रोग निगरानी के लिए विशेषज्ञों की टीम ने शुक्रवार को भी गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। भ्रमण दल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. खालिद अहमद, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवम कुमार, महामारी विशेषज्ञ डॉ. संजय, जिला डेटा प्रबंधक प्रताप कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे। टीम ने गांव में घर-घर जाकर डायरिया के संभावित एवं संदिग्ध मरीजों की सक्रिय खोज (एक्टिव सर्विलांस) की। साथ ही पेयजल स्रोतों की जांच, स्वच्छता व्यवस्था का आकलन तथा संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों का निरीक्षण किया。 यह भी पढ़ें- जलजनित बीमारियों के इलाज के लिए स्पेशल वार्ड बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.