पाकुड़, जुलाई 2 -- Pakur News: अमड़ापाड़ा (पाकुड़)। प्रखंड के डुमरचिर पंचायत अंतर्गत मोरियो गांव में गुरुवार को डायरिया ने पैर पसार दिए हैं। दूषित खान-पान या पानी के कारण अचानक एक साथ करीब 12 से 15 महिला-पुरुष उल्टी और दस्त की चपेट में आ गए। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमड़ापाड़ा की टीम पूरी तरह मुस्तैद दिखी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. खालिद अहमद के नेतृत्व में डॉक्टरों, आरबीएसके, एमपीडब्ल्यू और एएनएम की संयुक्त टीम जीवन रक्षक दवाओं के साथ तुरंत प्रभावित गांव पहुंची और युद्ध स्तर पर राहत कार्य शुरू किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...