Pakur News: डाकबंगला परिसर में डीएमएफटी मद से बना लाखों का शौचालय महीनों से बंद
पाकुड़, सितम्बर 8 -- Pakur News: हिरणपुर। बाजार आने वाले आम लोगों की सुविधा के लिए डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) मद से डाक बंगला परिसर में लाखों रुपये की लागत से बनाया गया सार्वजनिक शौचालय कई महीने पहले बनकर तैयार हो चुका है। लेकिन निर्माण पूरा होने के बावजूद अब तक इसे आम लोगों के लिए शुरू नहीं कराया जा सका है। डाक बंगला परिसर बाजार के प्रमुख स्थानों में शामिल है। जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के लोग खरीदारी और अन्य जरूरी कार्यों से पहुंचते हैं। ऐसे में यहां सार्वजनिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएमएफटी मद से इसका निर्माण कराया गया था। निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही इसका संचालन शुरू होगा। लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी यह सुविधा बंद पड़ी है। शौचालय का निर्माण तो करा दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.