पाकुड़, अक्टूबर 13 -- Pakur News: सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से सोमवार शाम डाक बंगला परिसर में स्थानीय बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। आकर्षक प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरपुर ग्राम प्रधान माधव शील, शिक्षक तपन ठाकुर, समाजसेवी सुभाष रक्षित, भानु साहा, विकास यादव, हीरा यादव एवं बिट्टू भगत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में पाकुड़ के डांस शिक्षक राजा भगत निर्णायक के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया था। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: माता रानी के भजनों पर झूमे शहरवासी, डांडिया की धुन पर देर रात तक थिरके कदम सीनियर ग...