पाकुड़, अक्टूबर 24 -- बास्ताडीह में ट्रेलर की चेचिस में लगी आग Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के डांगापाड़ा-शहरग्राम मुख्य सड़क पर बास्ताडीह गांव के समीप शनिवार को एक खाली मालवाहक ट्रेलर की चेचिस में अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक, खलासी और स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ी घटना टल गई। सभी ने मोटर के जरिए पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर संख्या डब्ल्यूबी 65 ई/4170 गिट्टी लोड करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया था। तभी अचानक ट्रेलर की चेचिस में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी और वाहन से धुआं निकलने लगा। इसके बाद चालक और खलासी ने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। मोटर के जरिए पानी डालकर ...