Pakur News: डांगापाड़ा वैष्णवी दुर्गा मंदिर से निकली विसर्जन यात्रा
पाकुड़, अक्टूबर 29 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के डांगापाड़ा गांव स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर से बीते बुधवार शाम मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान महिला ढोल वादक टीम, पुष्पवर्षा और आकर्षक आतिशबाजी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा को विदाई दी। विसर्जन यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखा गया। उधर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की टीम मौजूद रही। मौके पर पूजा समिति के मोहनलाल भगत, संतोष सेन, ॐ भारती, सपन सेन, सोनू भगत सहित अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.