पाकुड़, जुलाई 10 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के डांगापाड़ा चौक के निकट गुरुवार को दिनदहाड़े एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दराजमाठ निवासी असगर अली की काले रंग की हीरो सुपर स्प्लेंडर रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच 16डी 6298 को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। बताया जाता है कि गुरुवार को डांगापाड़ा में साप्ताहिक हाट लगने के कारण इलाके में काफी भीड़-भाड़ थी। आशंका है कि चोरों ने इसी का फायदा उठाकर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बाइक मालिक ने आसपास काफी खोजबीन की। लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका। यह भी पढ़ें- Dumka News: आश्रम मोड हटिया से हुई बाइक की चोरी घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं बाइक मालिक ने आम लोगों से बाइक की तलाश में सहयोग की अपील की है। उनके...