Pakur News: ठिकाने बदल-बदल कर नकली शराब का कारोबार कर रहा था जीतेन
पाकुड़, अगस्त 8 -- Pakur News: थाना क्षेत्र में विगत कई वर्षों से चोरी-छिपे चल रहे अवैध डुप्लीकेट अंग्रेजी शराब के काले कारोबार पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नकेल कस दी है। पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री बरामद की है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही मुख्य सरगना जितेन साहा मौके से भागने में सफल रहा, लेकिन उसके पिता तारेस साहा को पुलिस ने धर दबोचा और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करणघाटी निवासी जितेन साहा और उसके पिता तारेस साहा क्षेत्र में अवैध नकली शराब बनाने के मुख्य सरगना हैं। वे पुलिस को चकमा देने के लिए थाना क्षेत्र के करणघाटी, बिचामहल, बाड़ू सहित कई अन्य गांवों में लगातार अपने ठिकाने बदलते रहते थे। इससे पहले भी पुलिस को कई बार गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर चिन्हित स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.