पाकुड़, अक्टूबर 29 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर राजबाड़ी निवासी सुजीत सिंह का तीन ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर सुजीत सिंह ने थाना में लिखित शिकायत देकर पुलिस से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत के अनुसार, सुजीत सिंह अपना घर के सामने उसका तीनों ट्रैक्टर को खड़ा रखा था। बीते 28 अक्टूबर को जब वह अपना ट्रैक्टर स्टार्ट करने गया तो देखा कि तीनों ट्रैक्टर का बैटरी गायब है। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि बीते 25 अक्टूबर की रात्रि एक युवक उसके ट्रैक्टर का बैटरी चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी गई बैटरियों का पता लगाने तथा इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...