Pakur News: ट्रेलर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
पाकुड़, सितम्बर 9 -- Pakur News: थाना क्षेत्र के पाकुड़िया से नलहट्टी जाने वाले पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर तेगुड़िया गांव के समीप मंगलवार की रात तेज रफ्तार ट्रेलर हाइवा की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामघाटी निवासी 40 वर्षीय दिनेश बेसरा, पिता स्व. सुरीन बेसरा के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने पीछा कर सरला गांव के समीप पकड़ लिया। पुलिस ने हाइवा संख्या बीआर 28 जीबी 4460 को जब्त कर पाकुड़िया थाना लाया।घटना की जानकारी घटना की सूचना मिलते ही पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बताया गया कि दिनेश बेसरा मंगलवार को गुमराजोली पहाड़ में दिहाड़ी मजदूरी करने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब आठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.