पाकुड़, नवम्बर 7 -- महेशपुर में ट्रांसफार्मर क्वायल चोरी Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। कनीय विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा महेशपुर मो़ रफीक आलम द्वारा महेशपुर थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर महेशपुर थाना अंतर्गत बाबूदाहा पंचायत के सिरिसतल्ला गांव में दो अलग-अलग जगह से विगत 05 नवंबर की रात्रि में अज्ञात चोरों के द्वारा दो ट्रांसफार्मर का क्वायल चोरी करने से संबंधित मामला दर्ज किया गया है। वादी द्वारा थाने में दिए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि स्थल निरीक्षण करने पर पाया गया कि उक्त ग्राम में शंकर मुर्मू के घर के समीप स्थित 10 केवीए एवं सुभीराम किस्कू के घर के समीप स्थित 16 केवीए ट्रांसफार्मर का क्वायल को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है। इस घटना के कारण उक्त ट्रांसफार्मर से संबंधित उपभोक्ताओं का विद्युत आपूर्ति बाधित...