Pakur News: टोटो से बैटरी चुराते एक धराया
पाकुड़, अगस्त 28 -- Pakur News: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के झिकरहट्टी गांव में टोटो से बैटरी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में आरोपी रफीक शेख के विरुद्ध पाकुड़ मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 118/26 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर झिकरहट्टी गांव निवासी असिकुल शेख के टोटो से बैटरी चोरी करते हुए पकड़े जाने का आरोप है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में पाकुड़ मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि टोटो से बैटरी चोरी करते हुए पकड़े जाने के आरोप में रफीक शेख के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.