पाकुड़, अगस्त 22 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चीलगांव निवासी सह वादी राजेश हेंब्रम ने महेशपुर थाने में आवेदन देकर टेंपों संख्या जेएच 16 ई 3339 के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाने में दिए आवेदन में वादी राजेश हेंब्रम ने उल्लेख किया है कि विगत 15 अगस्त 2026 को उसका भाई शिवधन हेंब्रम 18 वर्ष पीपरजोड़ी मैदान में आयोजित फुटबॉल खेल देखने के बाद समय लगभग 08:00 बजे अपने रिश्तेदार को मोटरसाइकिल से दुर्गापुर पहुंचाने गया था।

घटना का विवरण जाने के क्रम में कुछ लड़के रास्ते में धमकी का इशारा किया था। दुर्गापुर से वापसी के क्रम में चीलगांव गांव के गिरजाघर के समीप टेंपों संख्या जेएच 16 ई 3339 के साथ दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। घटना स्थल से टेंपों चालक के द्वारा मृतक के मोबाइल फोन रिसीव कर गंदी-गंदी गाली-गलौज करते ...