पाकुड़, जुलाई 23 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के सभागार में गुरूवार को सीएचसी प्रभारी डॉ़ सुनील कुमार किस्कू की अध्यक्षता में टीबी मुक्त जनजाति अभियान परियोजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी बीटीटी, सहिया साथी और सहिया का ऑरियेंटेशन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रहे 100 दिनों के टीबी मरीजों की पहचान व संभावित मरीजों की खोज को लेकर चल रहे कार्यक्रम पर विस्तारपूवक चर्चा कर जानकारी दी गई। बताया गया कि संभावित मरीजों के उपचार, परामर्श एवं नि:शुल्क दवा वितरण को लेकर संबंधित क्षेत्रों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में लगने वाले शिविर को लेकर प्रचार-प्रसार करेंगे तथा संबंधित क्षेत्र के सहिया, सहिया...