पाकुड़, अक्टूबर 28 -- नई कमेटी और छठ महापर्व की तैयारियां Pakur News: बागान पारा स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार की रात टिन बंगला छठ पूजा सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें उदय लखमानी को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। ​समिति में अन्य पदाधिकारियों का चयन करते हुए रवि जायसवाल को सचिव, संजय कुमार भगत को कोषाध्यक्ष, बापी बर्मन को उपाध्यक्ष तथा सुमन चौधरी को उप-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। ​बैठक के दौरान समिति के सभी वरिष्ठ सदस्यों एवं ग्रामीणों ने आगामी छठ महापर्व के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की। मौके पर मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा का भव्य आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा। अध्यक्ष उदय...